PNB: आपका भी हैं पीएनबी में खाता तो हो जाए अलर्ट, 15 अप्रैल के बाद होने जा रहा हैं ये बड़ा...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब नेशनल बैंक में आपका भी खाता है? तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं। जी हां पीएनबी की ओर से ऐसे अकाउंट होल्डर्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिनके खाते में बीते तीन साल से किसी भी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। बैंक की ओर से इस तरह के ग्राहकों को चेतावनी दी गई है कि अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो फिर 15 अप्रैल 2026 के बाद ये खाते बंद कर दिए जाएंगे।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अकाउंट निष्क्रिय किए जाने की ये कार्रवाई सिर्फ उन खातों पर लागू होगी, जो पिछले तीन वर्षों से निष्क्रिय हैं और वर्तमान में उनका बैलेंस जीरो है।
बैंक ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए भी एक पोस्ट से जानकारी शेयर की है और ऐसे अकाउंट को एक्टिव करने की अपील की है। चेतावनी देने के साथ ही पीएनबी ने इस तरह के खाताधारकों को सलाह दी है कि 15 अप्रैल की तय की गई समयसीमा तक अपने खातों को दोबारा एक्टिव कर लें।
pc- businessremedies.com






