Pratik Yadav Death: अखिलेश के भाई प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जाने कैसे गई जान!

इंटरनेट डेेस्क। भारतीय जनता पार्टी की नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। निधन के बाद उनका परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद रिपोर्ट आग गई। इस रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई के निधन की वजह साफ बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ है। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। हालांकि विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

क्या हैं रिपोर्ट में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं।

कब चला पता
बता दें बुधवार सुबह 13 मई 2026 को प्रतीक यादव का निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक, सपा संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे थे। सुबह 5 बजे के करीब उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक जीसी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को जब लाया गया तभी उनका निधन हो गया था। प्रतीक के निधन की सूचना के कुछ देर बाद ही सपा चीफ अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मॉर्चरी हाउस पहुंचे, पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वह बहुत अच्छा था, मैंने प्रतीक से पहले भी कहा था कि अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

pc- punjabkesari.in, oneindihindi,bengali.indianexpress.com