Prem Chopra: बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी का चल रहा उपचार
- byShiv
- 11 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीने में जकड़न के कारण 8 नवंबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका उपचार जारी है। पिछले तीन दिनों से वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि अगले तीन-चार दिनों में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा से की। उन्होंने चौधरी करनैल सिंह (1960) फिल्म से शुरुआत की जिसने नेशनल अवॉर्ड जीता था। लगभग उसी समय उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा। फिल्म शहीद (1965) से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई, इस फिल्म में उन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई थी।
1960 के दशक से 1990 के दशक के तक, चोपड़ा ने दो रास्ते (1969), कटी पतंग (1970), दो अनजाने (1976), दोस्ताना (1980) और क्रांति (1981) सहित कई सफल फिल्मों में काम किया। अपने शानदार छह दशक लंबे करियर के दौरान प्रेम चोपड़ा ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
pc- tv9






