Prime Minister Modi: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर मनाया पोंगल, बताया सौभाग्य की बात
- byShiv
- 15 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों को शुभकामनाएं दी और गौसेवा की, इससे पहले पीएम ने देशभर के नागरिकों को मकर संक्रांति, भोगाली बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा, ये पर्व आप सबके साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
क्या बोले पीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह त्योहार (पोंगल) प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन बनाने का मार्ग दिखाता है। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में लोहड़ी, मकर संक्रांति, भोगाली बिहू और अन्य पर्वों को लेकर उत्साह है। मैं भारत और दुनिया भर में रहने वाले सभी तमिल भाइयों और बहनों को पोंगल और सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
पोंगल के लिए क्या बोले
जानकारी के अनुसार उन्होंने आगे कहा, आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है, दुनियाभर में रहने वाला तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। मैं भी उनमें से एक हूं, आप सभी के साथ इस विशेष पर्व को मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पोंगल हमारे दैनिक जीवन में एक सुखद अनुभव है।
pc- jantaserishta.com






