puja ke niyam: घर, मंदिर में पूजा के बाद बची हुई सामग्री का क्या करें, जाने क्या कहते हैं इसके नियम
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपके हमारे हर किसी के घर में पूजा पाठ होता ही रहता है। आपने देखा होगा की पूजा पाठ के बाद बहुत सी सामग्री बच जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में शंका रहती हैं कि इस सामग्री को कहा डाला जाएं। इस सामग्री में चढ़ाया गया भोग, चढ़ाए गए फूल और माला आदि रहते है। आइए इस बारे में जानते हैं कि इससे जुड़े नियम क्या है।
बची हुई सामग्री का क्या करें
पूजा में रखा गया घी अगर पूरा उपयोग नहीं हुआ है तो इन्हें रख दें। इनको दोबारा पूजा में रख सकते हैं। वहीं तेल इतना ही रखें कि बचे नहीं, थोड़ी मात्रा में तेल रखें और दीया जलाकर खत्म कर दें। पूजा में बचा हुआ तेल कहीं और उपयोग में लाना शुभ नहीं माना जाता है।
अक्षत, हल्दी, कुमकुम
पूजा में रखी गई अक्षत, हल्दी, कुमकुम जैसी सामग्रियां जिनको पूजा में दोबारा नहीं रखा जा सकता है उन्हें तुलसी या पीपल के पेड़ में अर्पित करें। पूजा में उपयोग किए फूल, माला गमले की मिट्टी में दबा सकते हैं या पेड़ की जड़ में डाल दें।
फल और प्रसाद
पूजा में भगवान को चढ़ाए भोग को प्रसाद के रूप में सबको बांट दे। अगर फिर भी बच जाए तो गौ माता को खिलाएं या आस पास के पशु पक्षियों को खाने के लिए दें।
पूजा में उपयोग किए गए वस्त्र
पूजा में चढ़ाए गए या उपयोग में लाए गए वस्त्र को फिर से पूजा में उपयोग में लगा सकते हैं। इसके अलावा यह पहनने योग्य है तो जरूरतमंद को इसे दान करें।
pc- naidunia





