Putin: आईसीसी के वारंट के बाद भी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे मंगोलिया दौरे पर, स्वागत देख भड़का यूक्रेन

इंटरनेट डेस्क। दो सालों से चल रहे यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया पहुंच चुके हैं। यह पहली बार है जब पुतिन आईसीसी के किसी सदस्य देश की यात्रा कर रहे हैं। आईसीसी पुतिन के खिलाफ पिछले साल गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। पुतिन के मंगोलिया दौरे से एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो क्रेमलिन पुतिन की गिरफ्तारी की संभावनाओं को पहले ही नकार चुका है। वह पुतिन की दौरे को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। इस बीच पुतिन का मंगोलिया में भव्य स्वागत देख यूक्रेन भी भड़क गया है।

जानकारी के अनुसार उसने मंगोलिया पर पुतिन के यूक्रेन में नरसंहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। व्लादिमीर पुतिन जापानी सेना पर 1939 में सोवियत और मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की वर्षगांठ पर आज एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

pc- hindustan