Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कही ये बड़ी बात
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और इजरायल की ईरान पर हुई संयुक्त कार्रवाई के बाद स्थिति ईरान में गंभीर बनी हुई है। ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इधर ईरान भी लगातार मिडिल ईस्ट में हमले कर रहा है। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए जरूरी सूचना जारी की है।
जारी हुआ अलर्ट
खबरों की माने तो भारतीय दूतावस ने कतर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा है। दूतावास ने बताया है कि 2 मार्च 2026 को सामान्य कॉन्सुलर सेवाएं बंद रहेंगी, यानी उस दिन पासपोर्ट, वीज़ा या अन्य नियमित काम नहीं होंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन और लेबर से जुड़े जरूरी मामलों में मदद मिलेगी।
दी ये सलाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे दूतावास और स्थानीय प्रशासन की तरफ से आने वाली हर नई सूचना पर ध्यान दें। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, सेना के ठिकानों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें। कोशिश करें कि घर या सुरक्षित जगह पर ही रहें, अगर बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं, स्थानीय अधिकारियों की हर चेतावनी का पालन करें। दूतावास ने यह भी कहा है कि लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
pc- dohanews.co






