Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना, खत्म हुआ संविधान तो नहीं बचेगा कुछ भी, भाजपा का लक्ष्य यही
- byShiv
- 28 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में महू में कांग्रेस द्वारा जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों ने संविधान को रद्द करने की कोशिश की। उनका कहना था कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान ही बदल देंगे। लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा।

क्या कहा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने मोहन भागवत के एक बयान का जवाब देते हुए कहा कि ये संविधान पर सीधा आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की गई। इन्होंने कहा था किल 400 सीटें आएंगी तो संविधान बदल देंगे। हम उनके सामने खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार तो छोड़ों उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ेगा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।

अडाणी-अंबानी को हो रहा फायदा
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी आप देते, मेहनत आप करते हो। पैसे आपके खर्च होते हैं और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। रोजगार चाइना को मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का दाम कभी नीचे नहीं आता।
pc- tv9,india today,ndtv.in