Rajasthan:हादसे के बाद कार में लगी आग, 1 की जलकर मौत, 4 गंभीर, मंदिर से लौट रहे थे दर्शन कर
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की आखिरी रात राजसमंद के एक परिवार के लिए बहुत ही भयानक रही। यहां एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के आमेट थाना इलाके में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साल की मासूम जिंदा जल गई, वही परिवार के दूसरे सदस्यों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
आमेट पुलिस स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे जो एक ही परिवार के थे। ये सभी रेलमगरा से आमेट देव दर्शन के लिए गए थे, वहां से लौटते समय राजपुरा मोड़ पर कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और पांच बार पलट गई। कार पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रुककर पुलिस को फोन किया और परिवार की मदद की। काफी कोशिश के बाद जलती हुई कार से 4 लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन एक साल की मासूम को नहीं निकाल पाए और उसकी कार में जिंदा जलने से मौत हो गई।
मुश्किल से बुझी आग
पुलिस बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आमेट नगर निगम की फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार सभी लोगों की पहचान हो गई है।
pc- ndtv raj






