Rajasthan: सोनिया गांधी की रैली के एक दिन बाद ही कांग्रेस में बड़ी टूट, इन बड़े नेताओं सहित 425 लोग BJP में हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले चरण में अब गिनती के दिन बचे हैं और आने वाली 19 अप्रेल को पहले चरण का मतदान भी होने जा रहा है। उसके पहले कांग्रेस की बड़ी नेता सोनिया गांधी जयपुर में एक रैली कर के गई हैं और उसके अगले ही दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। इसी बीच नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 425 लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ते हुए भाजपा को ज्वादन किया है।  जिसमें कई कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं । पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई।

बता दें की कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं में पूर्व विधायक गंगाजल मील और कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं। गंगानगर से पूर्व विधायक गंगाजल मील और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हनुमान मील, हेतराम मील, मांगीलाल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इनके साथ महेश शर्मा, ताराचंद धायल, विक्रम परिहार, पृथ्वीराज चौहान, गजेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, अशोक अवस्थी, मनोज लाल गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, मुजीब, आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो गए।

pc- www.business-standard.com