Rajasthan: सहमति से बनाएं संबंध, फिर पैसों के लिए बिगड़ी लड़की की नियत तो वकील को करने लगी ब्लैकमेल, अब पुलिस ने कर लिया...
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर शहर में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों को होश उड़ गए है। जी हां पुलिस ने इस मामले में एक युवती और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक वकील को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फिर मोटी रकम की मांग कर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
हनीट्रैप में फंसाकर बनाई वीडियो
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती ने पहले पीड़ित वकील से जान-पहचान बढ़ाई और विश्वास में लेकर उसे मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मांगे 40 लाख
पीड़ित का आरोप है कि वीडियो वायरल करने और झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये की मांग की गई। लगातार धमकियों और दबाव के चलते सौदेबाजी के दौरान आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवती प्रियंका पश्चिम बंगाल की निवासी है और घटना के समय दिल्ली में रह रही थी। वहीं उसका साथी कमलसिंह बाड़मेर के लक्ष्मीनगर इलाके का रहने वाला बताया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों की आपसी मिलीभगत सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर बाड़मेर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
pc- ibc24






