Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात

जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सौगात दी है। 

खबरों के अनुसार, राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार, महिला दिवस के मौके पर निशुल्क यात्रा राजस्थान के भौगोलिक सीमा तक मान्य होगी। जारी आदेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8  मार्च 2024 को 12 बजे रात्रि 23.59 के तक महिलाएं और बालिकाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

 राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों (वातानुकूलित और वोल्वो के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में सभी महिलाएं और बालिकाएं निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। वहीं निशुल्क यात्रा की सुविधा सेवा वातानुकूलित, वोल्वों एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों पर देय नहीं होगी। 

PC:  dipr.rajasthan