Rajasthan: भजनलाल सरकार उठाने जा रही है ये बड़ा कदम, इन्हें मिलेगा फायदा
- byhanumnan
- 13 Jan, 2025

जयपुर। राजस्थाान की भजनलाल सरकार मकर संक्रांति के दिन से जीव जन्तुओं को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में 14 से 30 जनवरी 2024 तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जाग्रत करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस मौके पर पशुपालक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पशुपालकों को सामान्य रोगों की जानकारी के साथ पशु कू्ररता निवारण के उपायों, उचित पशु प्रबन्धन एवं पशु कल्याण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदार की जाएगी।
पशु कल्याण पखवाड़ा के दौरान सम्पूर्ण प्रदेश में बांझपन निवारण, पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिकाधिक संख्या में पशुओं को लाभान्वित भी किया जाएगा।
PC: dipr.rajasthan