Rajasthan: भजनलाल सरकार का कांग्रेस पर निशाना, गहलोत सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए...विपक्ष को लिया...
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में अभी पेपर लीक का मामला गर्माया हुआ हैं, स्थिति यह हैं की दिल्ली से लेकर बिहार और महाराष्ट्र और आज इसी मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर से संसद तक सरकार को हिला रखा है। इस बीच राजस्थान सरकार ने एक विस्तृत बयान जारी कर बताया है कि पेपर लीक के खिलाफ अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है। सरकार के मुताबिक, पिछले ढाई साल में 383 भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं और भर्ती प्रक्रिया में सख्त सत्यापन व्यवस्था लागू की गई है। दावा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे, जिससे लाखों युवाओं के सपने टूटे।
पेपर लीक में 569 आरोपी हुए गिरफ्तार
कार्रवाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो अब तक पेपर लीक मामलों में 163 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआई भर्ती अनियमितता मामले में 150 गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि 71 सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका को भी गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा की और से 2023 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत सरकार के दौरान हुए पेपर लीक बीजेपी का बड़ा चुनावी मुद्दा थे। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पहली बड़ी घोषणाओं में से एक के तौर पर पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
pc- channel4newsindia.com






