इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गुरुवार को 34 तबादलों में 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
आईएएस अधिकारियों में शीर्ष स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर लगाया गया है, अपर्णा अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है, श्रेया गुहा को महानिदेशक, हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर लगाया गया है, प्रवीण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ युवा मामले एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही अजिताभ शर्मा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, अजमेर बनाया गया है। आलोक गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, जयपुर लगाया गया है, निखिल कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, राजेश कुमार यादव को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग में लगाया गया है।
डॉ. नीरज कुमार पवन को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर बनाया गया है, डॉ. समित शर्मा को शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. आलोक रंजन मलिक को शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में लगाया गया है, डॉ. जोगाराम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज विभाग बनाया गया हैं, सुश्री आरती डोगरा को शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, डिस्कॉम्स बनाया गया है। वेद प्रकाश कुमार को संभागीय आयुक्त, जयपुर लगाया गया है।
pc- khaskhabar.com






