Rajasthan: भरतपुर में लूट और मर्डर के मामले में निशाने पर भजनलाल सरकार, जूली ने कहा- कानून व्यवस्था हुई बदतर
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के गृह जिले भरतपुर में लूट के लिए व्यापारी की हत्या और गोली मारे जाने की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी हैं। अब इस मामले में विपक्ष ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए है। 5 दिन बीतने के बाद भी इन घटनाओं को लेकर पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। वो भी सीएम के गृह जिले में।
डीजीपी ने दी सफाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खुद डीजीपी को सामने आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ रही है। श्री गंगानगर में नाबालिग के साथ गैंगरेप और अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत की हत्या और लूट, मर्डर की घटनाओं पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। बता दें कि भरतपुर में शनिवार रात यहां बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं में सर्राफा व्यापारी चंद्रभान सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, तो वहीं किराना व्यापारी प्रमोद मित्तल पर फायरिंग करते हुए उनके साठ हजार रुपए लूट लिए।
विपक्ष के निशाने पर सरकार
बहरहाल इस मुद्दे पर अब सियासत भी जोरों पर है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भरतपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और सरकार पर दबाव भी बढ़ा दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। एफआईआर दर्ज नहीं कर घटनाओं के कम होने के झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली जाकर अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशों से फुर्सत नहीं है।
pc- etv bharat






