Rajasthan: राहुल गांधी के कोटा दौरे को भाजपा ने बताया राजनीतिक पर्यटन

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी आज कोटा की यात्रा पर आ रहे है। यहां राहुल गांधी प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर राजस्थान की राजनीति में महौल गरमा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के इस दौरे को राजनीतिक पर्यटन करार देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या बोले राठौड़ 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा कि जिस समय छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हैं, उस समय राहुल गांधी का कोटा आगमन उन्हें परेशान करने वाला है। राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में 19 पेपर लीक हुए थे। उस समय राहुल गांधी को छात्रों की चिंता नहीं हुई। उन्होंने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के आरपीएससी जाने और भर्ती प्रक्रियाओं पर उठाए गए सवालों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस शासन में अपने चहेतों को पदों पर बैठाकर भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह प्रभावित किया गया था।

खबरों की माने तो राजेंद्र राठौड ने भजनलाल सरकार का बचाव करते हुए कहा, भाजपा सरकार के कार्यकाल में 410 परीक्षाएं आयोजित हुई हैं और एक भी परीक्षा रद्द नहीं करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल किया है।

pc- ndtv raj