Rajasthan: बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस बार हो सकती हैं फरवरी में!
- byShiv
- 24 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। जैसे ही नया साल पास में आता हैं तो 10वीं 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों को बोर्ड एग्जाम की चिंता सताने लग जाती है। ऐसे में खबर हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड की परीक्षा फरवरी में शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान शिक्षा विभाग ने अपने शिविरा पंचांग में बड़ा बदलाव किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र अब एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, 10 साल बाद शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। पंचांग में बदलाव के बाद राजस्थान बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं भी एक माह पहले आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च के बीच संपन्न होंगी।
जबकि कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 से 25 मार्च तक होंगी। राजस्थान में कक्षा पांच, छह और आठ की परीक्षाएं 12 मार्च से पहले आयोजित की जाएंगी, कक्षा तीन से 7 तक की वार्षिक परीक्षाएं भी मार्च में आयोजित की जाएंगी।
pc- aaj tak





