Rajasthan: प्रदेश के चार जिलों में मिली बम ब्लास्ट की धमकी, खाली कराए गए कलेक्ट्रेट ऑफिस, चलाया जा रहा सर्च अभियान
- byShiv
- 20 May, 2025
इंटरनेट डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से बोखलाएं कुछ लोग लगातार राजस्थान में बम धमाके की धमकियां दे रहे है। चार बार एसएमएस स्टेडियम, उसके बाद सीएम भजनलाल और आईएएस निरज के पवन को धमकियां मिल चुकी है। आज एक बार फिर से चार जिलों में बम धमाके की धमकी मिली है। राजस्थान के टोंक जिले में भाजपा की तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आनन फानन में पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया है। यह ईमेल कलेक्टर की ऑफिशिसल मेल आईडी पर भेजा गया है, जिसमें 3 बजकर 30 मिनट पर ब्लास्ट होने की बात कही गई है। ठीक ऐसा ही ईमेल राजसमंद, पाली और भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर की ऑफिशियल मेल आईडी पर भेजा गया है।
इस वजह से इन जिलों में भी कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे तलाशी अभियान पर नजर बनाए हुए है,. वहीं दूसरी ओर ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।
pc- hindustan





