Rajasthan: चौमूं में पत्थरबाजी के बाद बुलडोजर एक्शन, डिप्टी सीएम ने कहा, कानून व्यवस्था में दखल देने वालों को नहीं बख्शेंगे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर  के चौमूं कस्बे में पिछले सप्ताह हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद आज एक बार फिर प्रशासन कार्रवाई करता नजर आया।  शुक्रवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने के विवाद में हुई उस पत्थरबाजी की घटना के बाद की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

इस कार्रवाई पर अब उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा  का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा, चौमूं में कानून को अपने हाथ में लेकर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है।

यह सख्त कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं बल्कि कानून के समर्थन में है, राजस्थान में शांति भंग करने और हिंसा फैलाने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। राज्य की कानून व्यवस्था में दखल देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

pc- ndtv