Rajasthan by-elections 2024: कांग्रेस ने मैदान में उतारे 40 स्टार प्रचारक, गहलोत, पायलट सहित इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए सात सीटों पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही अब प्रचार प्रसार का दौर शुरू होने को है। ऐसे में कांग्रेस ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। वहीं इससे पहले बीजेपी ने भी अपने 40 नेताओं की फौज मैदान में उतार दी थी।

कांग्रेस की सूची 
राजस्थान कांग्रेस की स्टार प्रचार की सूची में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसमें प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राहुल कांस्वां, सीपी जोशी के नाम है।

इनके अलावा  जीतेंद्र सिहं, चीरंजीव राव, रघु शर्मा,  हरीश चौधरी, धीरज गुर्जर,  दिव्या मदेरणा, रामलाल जाट, बिजेंद्र सिंह ओला, अशोक चांदना,  राहुल कांस्वा, हरिश चंद्र मीणा,  मुरारी लाल मीणा,. नीरज डांगी,  उम्मेदा राम बेनीवाल सहित और भी नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल है।

pc- aaj tak