Rajasthan: गहलोत के 'बेटे' वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री का पलटवार, पायलट के 'बेटे' को लेकर बोली यह बात
- byShiv
- 28 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने 2 दिन पूर्व एक बयान दिया था और कहा था की विधायकों और मंत्रियों को सरकार के कामकाज से बेटों को दूर रखना चाहिए। अब ये बेटा पॉलिटिक्स की शुरूआत हो चुकी है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद अब कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का बयान भी सामने आया है। अजमेर में उन्होंने सचिन पायलट के बेटे का मुद्दा उठाया।
क्या बोले अविनाश
खबरों की माने तो अविनाश गहलोत ने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने भीतर देखना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुई सचिन पायलट के बेटे की फोटो का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या वह चिंता का विषय नहीं है? मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के कई विधायक और सांसदों के बच्चों ने जमकर भ्रष्टाचार किया, जिस पर तत्कालीन सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था।
अशोक गहलोत ने क्या बयान दिया था?
जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम गहलोत ने कहा था, राजस्थान में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से चर्चा है कि मंत्रियों, उपमुख्यमंत्री और यहां तक कि मुख्यमंत्री के बेटों का सरकारी कामकाज में दखल बढ़ गया है, मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि अपने बेटों को सत्ता के गलियारों से थोड़ा दूर रखें, बेटों को अगर आप सरकार के ज्यादा नजदीक लाओगे, तो वे बिगड़ सकते हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि वे कब आपको और आपकी सरकार को बदनाम करवा देंगे।
pc- ndtv raj






