Rajasthan: श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला, एक्शन मोड में प्रशासन, अवैध होटलों के खिलाफ....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद अब प्रशासन और नगर परिषद एक्शन मोड में आ गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो शहर के होटलों में चल रहे काले कारनामों को उजागर करने के लिए सभी होटलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण और सघन चेकिंग चल रही है। यह अभियान नगर परिषद द्वारा गठित विशेष कमेटियों के द्वारा चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 दिनों तक होटल में हुई दरिंदगी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह सख्त कदम तब उठाया गया है, जब एक मासूम बच्ची अलग-अलग होटलों में 5 दिनों तक दरिंदों का शिकार बनी। जानकारी के अनुसार, सुखाडिया मार्ग पर होटल जॉय इन, बीरबल चौक पर होटल ड्रीम इन और मोटर मार्केट स्थित होटल सैफ फायर इन में बालिका के साथ दरिंदगी की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल संचालक सोशल मीडिया पर बालिका की फोटो भेजकर सौदा करते थे।

एक घंटे का किराया 1500 से 2500 रुपये
होटल के कमरे का एक घंटे का 1500 से 2500 रुपए लेकर बालिका को आरोपियों के हवाले कर देते थे। सोशल मीडिया ग्रुप में आरोपी होटल संचालकों और मैनेजर की ओर से अपने परमानेंट ग्राहकों को ही बालिका के फोटो भेज कर सौदे किए जाते थे। आरोपी ग्राहकों को एक-एक घंटे के लिए कमरा बुकिंग पर देते थे। होटलों में बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में प्रशासन सख्ती दिखाते हुए 01 जुलाई की अलसुबह पुलिस और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से हाउसिंग बोर्ड इलाकों में होटल जॉय इन, होटल सफायर और बीरबल चौक स्थित होटल ड्रीम लैंड की अवैध व नियमों के खिलाफ बनी बिल्डिंगों को जमींदोज कर दिया गया है। 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के मामले में होटल संचालक समेत ग्राहक बनकर दरिंदगी करने वाले अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

pc- news tak