Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल ने पत्नी के साथ लगाई गिरिराज जी की परिक्रमा, श्रद्धालुओं से रुककर की बातचीत
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोवर्धन गिरिराज जी के भक्त है। उनकी पत्नी और बच्चेे तो लगभग हर महीने की यहा की यात्रा करते है। वहीं सीएम शर्मा को समय मिलता हैं तो वो भी यहां पहुंच जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात पत्नी गीता शर्मा के साथ गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा पूर्ण की। पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर से सीएम दंपति ने सात दंडवत कर परिक्रमा की शुरुआत की। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह सीएम का भव्य स्वागत हुआ।
राधा कुंड में दीपदान किया
सीएम भजनलाल शर्मा ने परिक्रमा के दौरान दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राधाकुंड पहुंचकर दीपदान किया, खास बात ये रही कि राधाकुंड में सीएम ने स्थानीय चाय की थड़ी पर रुककर चाय का आनंद भी लिया।
श्रद्धालुओं से की बातचीत
परिक्रमा के दौरान सीएम ने दंडवत कर रहे श्रद्धालुओं से रुककर बातचीत की। श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया। परिक्रमा पूरी करने से पहले वह अपनी पूंछरी स्थित प्याऊ पर 5 मिनट बैठकर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा और राजस्थान के डीग जिले के करीब 200 पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में तैनात रहे।
pc- etv bharat





