Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को लेकर हुई...
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि के पावन पर्व के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद परिसर में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की एक दिव्य प्रतिमा भेंट की।
नवरात्रि के अवसर पर भेंट की गई यह प्रतिमा भारतीय शिल्पकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें बारीक नक्काशी, भावपूर्ण मुखाकृति और पारंपरिक अलंकरण का ऐसा सुंदर समावेश है, जो इसे केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि कला और पारिवारिक विरासत की एक जीवंत पहचान बनाता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के साथ मुलाकत के दौरान प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश राजस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
pc- ndtv raj






