Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का पचपदरा दौरा, रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

इंटरनेट डेस्क। 4 जुलाई का दिन राजस्थान के लिए बड़ा दिन होने वाला है। इस प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण होने जा रहा है। इसके लिए होने वाले समारोह की तैयारिया तेजी से चल रही है। पीएम मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया हैं।

बता दें कि पीएम मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में एचआरआरएल के अधिकारियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से फीडबैक लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

खबरों की माने तो सीएम ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और लोकार्पण समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पचपदरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ घण्टे तक रिफाइनरी परिसर में बैठक ली।

pc- x.com