Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को अब इस मामले में कार्रवाई की दी खुली छूट, कहा- कोई भी हो....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पेपर लीक एवं आरपीएससी भ्रष्टाचार काण्ड में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दे दिए है। सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को गत सरकार में हुए पेपर लीक एवं आरपीएससी भ्रष्टाचार काण्ड में कार्रवाई की छूट दी है। बता दें कि नए तथ्यों को बेहद गंभीरता से लिया है। सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच करवाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम सीएम कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित एसओजी एवं एसीबी के अधिकारियों को नए तथ्यों के परिपेक्ष्य में तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने स्पष्ट कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए पेपरलीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और आगे भी सरकार किसी भी सूरत में एक भी दोषी को नहीं बख्शेगी, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

pc- rajasthan news