Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम भजनलाल ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और इसके अलावा सीएम ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मिले गडकरी से भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम की केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ भी बैठक हुई, जिसमें 99.35 किलोमीटर लंबे उत्तरी जयपुर रिंग रोड प्रोजेक्ट और जयपुर से अमृतसर और जामनगर कॉरिडोर (लंबाई 394 किलोमीटर) के प्रगति और क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इन दोनों परियोजनाओं को राज्य की यातायात व्यवस्था, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है।
मिले इनसे भी
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से मिले, जहां पहले से ही हरियाणा के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, हरियाणा सरकार की जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और हरियाणा के वन मंत्री राव नरवीर सिंह भी मौजूद रहे।
pc- ndtv raj






