Rajasthan: अरावली के मुद्दे पर कांग्रेस के निशाने पर सीएम शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

इंटरनेट डेस्क। अरावली बचाओं का मुद्दा अभी जबरदस्त तरीके से गूंज रहा है। ऐसे में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अरावली संरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर निशाना साधा। जूली ने इसे राजस्थान की बेशकीमती प्राकृतिक संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हाथों लूटने का एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अरावली का कुछ नहीं बिगड़ने दूंगा। नेता प्रतिपक्ष ने पूछा, मुख्यमंत्री जी, क्या आप अरावली बचाने के लिए राजस्थान में कोई विशेष कानूनी प्रावधान लाएंगे? क्या आप केंद्र के फैसलों का विरोध करने का साहस जुटा पाएंगे या प्रधानमंत्री मोदी से इस बारे में बात करेंगे?

खबरों की माने तो भजनलाल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, पहली बार ऐसा लगा है कि आप बिना पर्ची के बोले हैं, लेकिन अब अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्या आप केंद्र के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ खड़े होंगे?

pc-zee news