Rajasthan: परिसीमन जैसे गंभीर मुद्दे पर सीएम शर्मा की चुप्पी प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़-जूली

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिसीमन के संवेदनशील मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि  परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि यह विषय राजस्थान के राजनीतिक और लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा हुआ है, जिस पर तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लिए जाने चाहिए। इतने महत्वपूर्ण विषय पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाए और अविलंब सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाए। ताकि परिसीमन के तकनीकी व राजनीतिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हो सके। 

खबरों की माने तो जूली ने कहा कि परिसीमन का राजस्थान पर व्यापक असर पड़ेगा। इससे लोकसभा और विधानसभा सीटों के साथ-साथ सामाजिक व भौगोलिक प्रतिनिधित्व भी बदल सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में राज्य सरकार का स्पष्ट रुख सामने न आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

pc- etv bharat