Rajasthan: मेवाड़ के महाराजा की गद्दी पर विश्वराज सिंह के बैठते ही विवाद, देर रात हुआ पथराव और हंगामा
- byShiv
- 26 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। महाराणा प्रताप के वंशजों की लड़ाई अब सड़कों पर आ चुकी है। विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक होने के बाद उन्हें उदयपुर सिटी पैलेस स्थित धूणी माता दर्शन करेने थे, लेकिन वो हो नहीं सके। इससे जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, जिला प्रशासन ने संबंधित स्थान पर थानाधिकारी घंटाघर को रिसीवर नियुक्त किया है, देर रात करीब 1.30 बजे विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके समर्थक लौटे। ऐसे में आज सुबह 10 बजे बाद फिर से समोर बाग में एकत्रित होने की जानकारी मिली रही है।
हुआ पथराव
दरअसल विश्वराज सिंह मेवाड़ का सोमवार को राजतिलक दस्तूर हुआ। दस्तूर के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ उदयपुर के लिए रवाना हो गए। ऐसे में सिटी पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थक मौजूद रहे, सिटी पैलेस के गेट पर जबरन भीड़ पहुंच गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने धूणीमाता वाले स्थल को रिसीवरी में लेने का निर्णय किया। इसी दौरान सिटी पैलेस के अंदर मौजूद लोगों ने एक्शन लिया और सिटी पैलेस के अंदर से पथराव हुआ, विश्वराज सिंह मेवाड़ के कई समर्थक घायल हो गए। एक महिला सहित पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए है।
पूरा इलाका बदला छावनी में
राजस्थान के उदयपुर का सिटी पैलेस सोमवार रात तक छावनी में बदल गया, महल के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें कि गद्दी पर बैठे विश्वराज सिंह, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं और अभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी हैं। सोमवार को चित्तौड़गढ़ किले में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्वराज सिंह को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के मुखिया की गद्दी पर बैठाने की रस्म निभाई गई। विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का इस महीने के शुरू में निधन हो गया था। हालांकि महेंद्र सिंह और उनके अलग हुए छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच चल रहे विवाद के कारण ही यह घटना सामने आई है।
pc- news18