Rajasthan: सीएम भजनलाल ने दिल्ली में राजस्थान उत्सव 2026 का किया शुभारंभ, 25 मार्च तक चलेगा उत्सव

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने देश की  राजधानी नई दिल्ली में 15 मार्च को बीकानेर हाउस में राजस्थान उत्सव 2026 का शुभारंभ किया।  यह उत्सव 15 से 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

जिनसे देश की राजधानी और यहां आने वाले हर व्यक्ति को मरूधरा की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीएम ने राजस्थान की संस्कृति और लोक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और लोक परंपराएं प्रदेश की पहचान का आधार हैं।

मेहमानों से रूबरू होने के बाद सीएम ने उत्सव परिसर में लगाए गए राजीविका और ग्रामीण गैर कृषि विकास एजेंसी के स्टॉलों का अवलोकन किया और विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।

pc- x.com