Rajasthan: कांग्रेस के बॉयकॉट के बीच विधानसभा में UCC बिल हुआ पेश, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 21 अगस्त को विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश कर दिया। मानसून सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने हंगामे के बीच सदन में बिल पेश किया। बिल पेश करने के दौरान कांग्रेस विधायकों की तरफ से सदन के वेल में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। हालांकि बिल पेश करने के थोड़ी देर बाद ही पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।
हंगामा और स्थगन
विधानसभा की बैठक शुक्रवार को दो बार स्थगित हुई, पहले तो शुरुआत में ही 12 बजे और फिर से सदन शुरू होने पर हंगामे के चलते एक बजे तक बैठक स्थगित हुई। दो बार स्थगित होने के बाद दोपहर एक बजे एक बार फिर सदन की बैठक शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया और सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी की।
यूसीसी बिल किया पेश
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इसी हंगामे के बीच सदन में राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। किसी भी विधेयक पर चर्चा से पहले उसे सदन में पेश किया जाना जरूरी होता है, सदन में सर्वसम्मति से राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक को पेश किया गया, नियमों के मुताबिक विधेयक पर चर्चा से पहले 48 घंटे का समय दिया जाना जरूरी है। ऐसे में शुक्रवार को विधेयक पर चर्चा नहीं हुई, विधानसभा के मौजूदा सत्र के दूसरे चरण में इस विधेयक पर चर्चा करके पारित कराया जाएगा।
pc- cpahq.org






