Rajasthan: नरेश मीणा की गिरफ्तारी मामले में हलचल, अब नहीं देंगे गिरफ्तारी, लेंगे कोर्ट की शरण
- byShiv
- 05 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नरेश मीणा ने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में गिरफ्तारी देने के अपने पूर्व ऐलान को फिलहाल टाल दिया है। उनके इस फैसले के बाद समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच हलचल बढ़ गई है। दूसरी ओर, नरेश मीणा के गांव के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या कहा नरेश मीणा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने समर्थकों को किसी भी तरह की अनैतिक कार्य से दूर रहने को कहा है, ताकि माहौल न बिगड़े। फिलहाल उनके गिरफ्तारी देने को लेकर असमंजस बना हुआ है। नरेश मीणा पर नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में मारपीट और हंगामे के मामले में आरोप है। इसी मामले को लेकर उन्होंने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था।
रेंज कार्यालय में मारपीट और हंगामे का मामला
पूरा मामला बारां जिले के नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय में मारपीट और हंगामे से जुड़ा है। इस मामले में नरेश मीणा पर आरोप लगे हैं, इसी को लेकर उन्होंने 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने पहुंचकर स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था। लेकिन अब चर्चा हैं की नरेश मीणा न्यायालय की शरण लेने की बात कर रहे है।
pc- ndtv.in






