Weather Update: राजस्थान में मौसम बना हुआ हैं शुष्क, दिन में धूप और सुबह शाम हल्की सर्दी का दौर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नवंबर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। लागों को सुबह शाम गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थम गई हैं और अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। 

नहीं होगा मौसम खराब
बीते 24 घंटे के दौरान भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर से 10 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कोई गतिविधि होने की संभावना नहीं है। 

दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की सर्दी
नवंबर की शुरुआत में राजस्थान में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहता है, जबकि सुबह और देर शाम हल्की ठंडक महसूस होती है। बीते 24 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 18.2 डिग्री, अजमेर में 32.8 और 15.2 डिग्री, जबकि कोटा में 32.4 और 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

pc- danik bhaskar