Rajasthan: डोटासरा ने अरावली के मुद्दे पर भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर, कहा- भाजपा की नीति, नीयत...
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से भाजपा की सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने अरावली को लेकर एक बार फिर से भाजपा सरकार के लिए एक्स के माध्यम से कहा कि अरावली पर लगातार हो रहे हमले भाजपा की नीति, नीयत और शासन की सच्चाई को बेनकाब कर रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। वन विभाग के कर्मचारी, रेंजर स्तर के अधिकारियों के निलंबन से जुड़ी ये खबरें खुद अरावली में जारी अवैध खनन पर सरकारी संरक्षण को चीख-चीख कर बयां कर रही है। राजस्थान की अरावली आज सिर्फ अवैध खनन का शिकार नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार की संरक्षणहीन नीतियों की शिकार बनती जा रही है।
सरकार की खुली छूट और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी हैं। अरावली क्षेत्र में हुए ड्रोन सर्वे में लाखों टन पत्थर की लूट और हजारों हेक्टेयर भूमि का छलनी होना, भाजपा सरकार के “सुशासन” के दावों की पोल खोलता है।
pc- ndtv raj






