Rajasthan: जाने वसुंधरा राजे के किस बयान पर डोटासरा ने साधा निशाना, बताया भाजपा की अंदरूनी कलह

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा दोस्ती-दुशमनी और सिकंदर-पोरस वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है और बीजेपी की अंदरूनी कलह बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजे के बयान पर तंज कसते हुए इसे आपसी कलह और खींचतान बताया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि जब वसुंधरा राजे सदन में बोल रहीं थीं तो उनकी नजरें कभी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो कभी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की तरफ जाती थीं। डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे ने बातों से अपनी ही पार्टी पर व्यंग्य किया हालांकि उन्होंने वसुंधरा राजे की बात का समर्थन किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार की तबादला नीति पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कर्मचारियों के तबादले नहीं हो रहे, जबकि रसूखदार लोगों को मनमाने पोस्टिंग मिल गयी है।

pc- ndtv raj