Rajasthan: भरतपुर जिले में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या, चल रहा था खनन का पुराना विवाद

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां लीज के लिए रास्ते और खनन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, बताया जा रहा हैं कि  भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के रायपुर भौंड़ा गांव में ग्रामीणों और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के लोगों के बीच हुए झगड़े में पूर्व विधायक अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, मारपीट में उनके गनमैन को भी चोटें आईं, गंभीर हालत में अतर सिंह भड़ाना को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, लेकिन वह जयपुर पहुंच पाते, उससे पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गईं, गनमैन की भी हालात गंभीर हैं। 

इलाके में पसरा तनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना के बाद इलाके में तनाव और हलचल का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उनकी धरपकड़ के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है, रायपुर भौंड़ा गांव में लीज के लिए जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मुद्दे पर कल देर शाम ग्रामीणों और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, इस दौरान ग्रामीणों ने अतर सिंह भड़ाना और उनके गनमैन पर हमला और लाठी पत्थरों से मार मार कर घायल कर दिया।

पूर्व विधायक ने जयपुर पहुंचने से पहले तोड़ा दम
खबरों की माने तो मारपीट के बाद उन्हें पहले दौसा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत का आकलन किया, भड़ाना को तत्काल चिकित्सकीय देखरेख में लिया और सीपीआर दिया गया, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर लगातार सीपीआर देते रहे, इसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया, ताकि जयपुर ले जाते समय भी उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सके, उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस दे रही दबिश
पूर्व विधायक की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है, गांव में एक भी ग्रामीण नहीं है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

pc- abp news