Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना,एसआईआर को लेकर खड़े किए सवाल
- byShiv
- 27 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीकर में मीडिया के साथ में बात की और कई मोर्चों से सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में अत्यधिक दबाव, अव्यवस्था और अल्प समय-सीमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। गहलोत ने कहा कि देशभर में बीएलओ की असामयिक मौतें इस हड़बड़ी का परिणाम हैं और सरकार को इसका जवाब देना ही होगा।
गहलोत ने उठाए सवाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने पूछा- जब 12 राज्यों में प्रक्रिया शुरू है, तो राजस्थान में इतनी जल्दबाजी क्यों? चुनाव में अभी तीन साल हैं, ऐसे में इसे पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सकता था। यह जल्दबाजी संदेह पैदा करती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएलओ आत्महत्या इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन पर अवास्तविक समय-सीमा का दबाव है। 4 तारीख तक नाम जुड़ना है, 9 को सूची जारी होनी है। यह प्रक्रिया कई लोगों के लिए तनाव का कारण बन गई है।
भाजपा पर साधा निशाना
खबरों की माने तो गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जिन अधिकारियों पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वही अधिकारी आज फिर सरकार की पसंद बने बैठे हैं। पोस्टिंग मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। लेकिन जब आप उन्हीं अधिकारियों को फिर से प्रमुख पदों पर लगा रहे हैं तो साफ है कि तब लगाए गए आरोप झूठे और राजनीतिक थे।
pc- abp news






