Rajasthan: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूर्व सीएम ने जताया दुख, पीएम मोदी से कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बांग्लादेश से हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता की आ रही खबरें विचलित करने वाली हैं। महज 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या, और वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार मानवता पर कलंक है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंदरिा गांधी की सरकार को याद करते हुए आगे लिखा, 1971 के उस दौर की यादें आज भी ताजा हैं, जब इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में भारत ने न केवल कूटनीतिक कड़ापन दिखाया था, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों बदल दी थीं। उन्होंने अमेरिका जैसी महाशक्ति तक की परवाह नहीं की।

उन्होंने लिखा, यह भी चिंताजनक है कि ऐसा देश, जिसका निर्माण ही भारत ने किया था, वह भारत के खिलाफ हो गया है, यह भारत सरकार की कूटनीतिक विफलता है। केंद्र सरकार को गहरी चिंता व्यक्त करने जैसे रस्मी बयानों से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने चाहिए। गहलोत ने आगे लिखा, इतिहास गवाह है कि मात्र खोखले नारों से नहीं, बल्कि निर्णायक नेतृत्व से ही निर्दाेषों की जान बचाई जा सकती है। प्रधानमंत्री जी को इस मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर प्रभावी दबाव बनाना चाहिए।

pc- firstpost.com