Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, मारवाड़ की शांतिप्रिय धरा बनी अब अपराधियों की शरणस्थली
- byShiv
- 05 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में अपराध बढ़ रहा है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि भाजपा सरकार में मारवाड़ की शांतिप्रिय धरा जोधपुर अब अपराधियों की शरणस्थली बनती जा रही है।
कभी बसों में लूट, कभी गैंगवार और अब प्रतापनगर के हुडको क्वार्टर में दिनदहाड़े फायरिंग, ये घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रदेश में कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिस जोधपुर को हम अपनायत का शहर कहते हैं, वहां आज अवैध हथियारों से सरेआम गोलियां चल रही हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जीरो टॉलरेंस के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को चाहिए कि कुंभकर्णी नींद से जागे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे, अन्यथा यह जंगलराज प्रदेश की छवि को पूरे देश में और धूमिल कर देगा।
pc-firstindia.co.in






