Rajasthan: गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- राजस्थान में गवर्नमेंट नाम की कोई चीज नहीं है

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कोटा रवाना होने से पहले  कहा कि कई पेपर लीक हुए हैं और सरकार को मैसेज देने के लिए राहुल गांधी ने कोटा से अपने अभियान की शुरुआत तय की है। गहलोत ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज ही नजर नहीं आती।

क्या बोले पूर्व सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम ने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक के गृह मंत्री की तरफ से आरएसएस को पत्र लिखा गया है, उसका जवाब देना चाहिए। आरएसएस और बीजेपी के भवन बन रहे हैं, पैसे कहां से आ रहे हैं? यह भी देश को बताना चाहिए। अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी जो बर्ताव कांग्रेस और विपक्ष के साथ कर रही है, वैसा कांग्रेस ने सत्ता में रहते विपक्ष के साथ कभी नहीं किया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पेपर लीक के मुद्दे पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री को चेताया था, लेकिन राजस्थान को टारगेट किया गया। अब ध्यान भटकाने के लिए पेपर लीक का मुद्दा पकड़ रखा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गवर्नमेंट नाम की कोई चीज नहीं है। मंत्री छापे मार रहे हैं, एजेंट पकड़े जा रहे हैं, जबकि मंत्रियों के फोन तक विभागों के एचओडी नहीं उठाते।

pc- ndtv raj