Rajasthan: गहलोत के पूर्व ओएसडी ने कहा, उनके खिलाफ किसी ने कोई साजिश नहीं रची, बल्कि वे खुद दिल्ली जाने से डर रहे थे
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पूर्व कहा था की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वो लड़ता चाहते थे, लेकिन उनके खिलाफ साजिश की गई। अब उनके बयान पर उनके ही पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया है। लोकेश शर्मा ने साफ लफ्जों में कहा कि गहलोत सरासर झूठ बोल रहे हैं, उनके खिलाफ किसी ने कोई साजिश नहीं रची थी, बल्कि वे खुद दिल्ली जाने से डर रहे थे और मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में लोकेश शर्मा ने बताया कि जब कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का पूरा मन बना लिया था, तब गहलोत खुद इस जिम्मेदारी से भाग रहे थे, बंद कमरों में बातचीत के दौरान गहलोत अक्सर कहते थे, लोकेश, मुझे दिल्ली का सिस्टम समझ नहीं आता, वहां का पूरा ढांचा संभालना मेरे बस की बात नहीं है। राजस्थान मेरी रग-रग में बसा है और मैं यहीं रहकर काम करना चाहता हूं।
पूर्व ओएसडी के मुताबिक, अशोक गहलोत को सबसे बड़ा डर इस बात का था कि अगर वे दिल्ली चले गए और राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई दूसरा नेता बैठ गया, तो उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और अलग-अलग मामलों की जांच शुरू हो सकती है। इसी डर के चलते उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में जाने से पूरी तरह परहेज किया।
pc- ndtv raj





