Rajasthan:आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, चिकित्सा मंत्री ने दिए संकेत

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानी आरजीएचएस को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार अब आरजीएचएस को इंश्योरेंस मॉडल पर ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में वित्तीय अनियमितताओं और बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकार के पास इंश्योरेंस मॉडल अपनाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पहले आरजीएचएस योजना में सरकार को करीब 4 हजार करोड़ रुपए का घाटा हो रहा था, लेकिन आरजीएचएस  के चिकित्सा विभाग के तहत आने के बाद सरकार ने करीब 800 करोड़ रुपए की बचत की है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि योजना में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं। सिस्टम को सुधारने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन हम लगातार सुधार कर रहे है।

pc- zee news