Rajasthan: बेनीवाल ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा भाजपा और कांग्रेस मिली हुई
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं, उन्होंने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिली हुई हैं, बेनीवाल ने एम्स में आयोजित आईबी की महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।
बैठक के दौरान एम्स से जुड़े कई प्रशासनिक, नियुक्तियों और व्यवस्थाओं संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बेनीवाल ने आईबी की बैठक के साथ एक और बैठक में हिस्सा लिया। ठेका प्रथा के माध्यम से हो रही भर्तियों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। कुछ प्रमोशन से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि दिल्ली एम्स की तर्ज पर जोधपुर एम्स को आगे बढ़ाया जाए।
वहीं केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण तोगस को लेकर लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
pc- news tak






