Rajasthan News
Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 10 जनवरी को रहेंगे जयपुर दौरे पर, शामिल होंगे इस खास कार्यक्रम में
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जनवरी को जयपुर के दौरे पर आ रहे है। इस दौरे के दौरान अमित शाह राजस्थान में चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार यह पहला मौका होगा जब किसी केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों से राजस्थान में सीधे पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार और पुलिस विभाग की ओर से तैयारियां जारी हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित कांस्टेबल इस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात और अन्य प्रशासनिक प्रबंधों को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है।
pc- rajasthan news






