Rajasthan: MPLAD फंड का मामला, मंत्री विश्नोई ने पार्टी लाइन से हटकर दिया जवाब, देश और प्रदेश की सीमाओं से ऊपर उठकर सोचे
- byShiv
- 08 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। दो दिन पूर्व राजस्थान के गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने एक बड़ा मुद्दा उठाया था और कांग्रेस के 3 सांसदों पर आरोप लगाया था की वो स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की राशि दूसरे राज्य में खर्च कर रहे है। वहीं अब उनकी ही सरकार के मंत्री के के विश्नोई का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। मंत्री विश्नोई ने इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से ऊपर उठकर बात करते हुए इसे गलत मानने से इंकार किया है।
क्या कहा विश्नोई ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मीडिया से बातचीत में मंत्री विश्नोई ने कहा कि अब देश और प्रदेश की सीमाओं से ऊपर उठकर सोचने का समय आ गया है, इसमें गलत नहीं की सांसद निधि देश के दूसरे राज्य में खर्च किया जाए। केके विश्नोई ने कहा, “हम पूरे देश को एक यूनिट मानकर चल रहे हैं, जब हम विकसित भारत की बात कर रहे हैं, तो ऐसे में अगर कोई सांसद अपनी निधि देश के किसी दूसरे हिस्से में खर्च करता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा इसे गलत बताकर इसे राजनीतिक रूप से गलत बताए जाने के सवाल पर मंत्री विश्नोई ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह हर व्यक्ति की अपनी सोच पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “अलग-अलग लोगों की अलग-अलग सोच हो सकती है, लेकिन यह मेरा निजी मानना है कि इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
pc- ndtv raj






