Rajasthan: स्कूली किताबों में शामिल होगी गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों से जुड़ी प्रेरक गाथा, सीएम ने की घोषणा
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। वीर बाल दिवस के मौके पर जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर बाल दिवस पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राजस्थान में स्कूलों की किताबों में वीर बाल दिवस से जुड़ी प्रेरक गाथा को शामिल किया जाएगा। किताब में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत का अध्याय शामिल होगा।
खबरों की माने तो सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर उनके त्याग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अब छोटे बच्चों की पाठ्य पुस्तकों में वीर बाल दिवस से जुड़ी प्रेरक गाथा को शामिल किया जाएगा. ताकि नई पीढ़ी को साहस, बलिदान और धर्म-संस्कृति की रक्षा के मूल्यों से परिचित कराया जा सके।
सीएम ने कहा कि माता गुजरी का त्याग और साहिबजादों का साहस हमें राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास पर गर्व करें और अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं।
pc- ndtv






