Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष जूली ने मुख्यमंत्री शर्मा पर साधा निशाना, पूछ डाले कई सवाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से सीएम पर तंज कसा है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि कोई मेरे पर उंगली नहीं उठा सकता है। इस पर जूली ने कहा कि आपने किया ही क्या है जो कोई उंगली उठाएगा। उंगली तो तभी उठेगी ना जब कोई काम करोगे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि उंगली मैं उठा रहा हूँ, बता दीजिए यहाँ जो नीट का पेपर लीक हुआ तो 9 दिनों तक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, बता दीजिए।  मैं उंगली उठा रहा हूँ, उदयपुर में जो आदिवासियों की जमीन दबाई गई, उन पर आपने क्या कार्रवाई की, बता दो, जवाब दे दो।

कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि  आप बताइए कि आपने जो पीकेसी, राम जल सेतु और ईआरसीपी का नाम बदल-बदलकर जो काम किया और आपने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, क्या परियोजना बना पाए? आप बताइए।  जवाब दीजिए। आपने 35 लाख करोड़ के एमओयू का दावा किया था, उनकी हवा निकल गई। धरातल पर क्या हुआ? मैं पूछ रहा हूँ, आप बताइए, जवाब दीजिए।

pc-firstindianews.com