Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष जूली ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- नायक मूवी के एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका....
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि दिल्ली दरबार की पर्ची से राजस्थान के मुख्यमंत्री बने महोदय अब नायक मूवी के एक दिन के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
फोन लगाइए, आदेश दीजिए, कैमरा चलाइए और वाहवाही लूट लीजिए, यही राजस्थान भाजपा शासन का मॉडल है। माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेशवासी यह जानना चाहते हैं कि क्या हैडपंप की यह व्यवस्था सिर्फ आज-आज के लिए है या राजस्थान की जनता के लिए हमेशा के लिए? मुख्यमंत्री जी अगली बार जब ऐसा करने जाएं, तब एक दिन पहले आए हुए 5-6 शिकायती कॉल्स पर वापस कॉल करें एवं उनसे पूछें कि क्या उनकी समस्या का निवारण हुआ है?
वहीं जूली ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि बजरी डंपरों का आतंक और भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है। खारी नदी (केकड़ी) में बजरी से भरे डंपर से हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पनप रहे बजरी माफिया द्वारा किया गया खुला कत्ल है।
pc- abp news






